फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर ठगी में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत 25 गिरफ्तार, आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल

Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सुबह पांच बजे से धरपकड़ अभियान शुरू हुआ। ठगी में हरदोई के सिम व बैंक खाते इस्तेमाल हुए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के खिलाफ बृहस्पतिवार को चले अभियान में पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर दिवाकर का बेटा अरविंद भी शामिल है। यह अभियान सुबह पांच बजे से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ चला। संडीला कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े एक शख्स के बैंक खाते में साइबर ठगी का एक करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ माह में बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठगी के लिए हरदोई से जारी सिम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा हरदोई में संचालित बैंक खातों में भी ठगी के रुपये मंगाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। नेशनल साइबर रिपोर्ट पोर्टल पर ऐसे मामलों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा लगातार चिह्नित करा रहे थे। पूर्व में भी साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए सिमों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी थी। इसी के तहत बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से चले गिरफ्तारी के अभियान में पाली पुलिस ने सात, सवायजपुर पुलिस ने पांच, शहर कोतवाली पुलिस, संडीला कोतवाली पुलिस ने एक-एक, पचदेवरा पुलिस ने दो और कासिमपुर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

इनकी हुई गिरफ्तारी
पाली पुलिस ने बसलिया निवासी सौरभ सिंह, भाहपुर निवासी संजीव और रमाकांत, शिवनगर दघेला निवासी अंकित और सचिन, बैजूपुर निवासी अरुण व पाली निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। सवायजपुर पुलिस ने अमिरता निवासी दुर्गेश चौहान, अंकित, मंजीत और उनकी पत्नी राधा सिंह व कन्हारी निवासी कृष्ण मुरारी को भी गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने आजादनगर निवासी शुभम वाजपेयी को पकड़ा है। यहां दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संडीला कोतवाली पुलिस ने उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के कुशलखेड़ा निवासी धिरीश गोस्वामी को गिरफ्तार किया। पचदेवरा पुलिस ने नसीरपुर निवासी आरती सिंह और उसके भाई योगेश काे गिरफ्तार किया। कासिमपुर पुलिस ने बेहंदर निवासी विजय पाल, बहलोलपुर निवासी रामकिशोर और हरीश्चंद्र, अकबरपुर निवासी प्रेमलता, सर्वेश, राजकुमार, रवि, अरुण, कुड़ौनी निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है।

 

धिरीश के बैंक खाते में एक करोड़ से ज्यादा की आ चुकी रकम
सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि धिरीश मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला है। वह मुंबई में एक कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। उसका बैंक खाता संडीला में है। इस बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने के कई मामले पुलिस के पास नेशनल साइबर रिकॉर्ड पोर्टल के जरिये आ चुके थे। करीब एक करोड़ से ज्यादा रकम इस खाते में आ चुकी है। सीओ ने बताया कि अभी जांच चल रही है और आगे बड़े खुलासे हाेने की संभावना है।

 
विज्ञापन

म्यूल अकाउंट के जरिये की जा रही साइबर ठगी
साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। म्यूल अकाउंट का मतलब एक तरह से अपना बैंक खाता किराये पर देने जैसा होता है। इसमें खाताधारक किसी तय रकम पर अपने खाते में साइबर ठगी के रुपये मंगा लेता है और फिर इन रुपयों काे दूसरे बैंक खातों में भेज देता है जो कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों के ही होते हैं। आमतौर पर बड़ी रकम के प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर पांच हजार रुपये उस शख्स को मिलते हैं जिसके नाम से बैंक में खाता होता है। ऐसे ही जिन लोगों के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें 500 से एक हजार रुपये तक प्रति ट्रांजेक्शन पर मिलना बताया जाता है।

साइबर ठगी में शामिल रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इन सभी मामलों में विवेचना शुरू करा दी गई है। विवेचना में ही पता चलेगा कि कुल कितने रुपयों की साइबर ठगी में हरदोई के सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया है। - अशोक कुमार मीणा, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें