फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चलेंगी 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, वेटिंग टिकट भी होगा कन्फर्म, 10 दिन पहले ही करा सकेंगे रिजर्वेशन

Thu, 17 Sep 2020 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे ने 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों में आठ जोड़ी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर चलेंगी। इसमें यात्रा के 10 दिन पहले ही एडवांस टिकट कराया जा सकेगा। ट्रेन में बर्थ की स्थिति की सूचना मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आती रहेगी। ये ट्रेनें 21 सितंबर से चलना शुरू होंगी। 
विज्ञापन


क्लोन ट्रेनें किसी भी दो स्टेशन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की हमशक्ल होंगी। जिन ट्रेनों में यात्री संख्या ज्यादा रहती है, उनके समानांतर ये क्लोन ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। जब स्पेशल ट्रेनों का चार्ट फाइनल हो जाएगा तो बचे हुए वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को क्लोन ट्रेनों में सीटें अलॉट हो जाएंगी। इसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज से मिल जाएंगी। इन ट्रेनों में स्टॉपेज कम होंगे। ये ट्रेनें भी स्पेशल ट्रेनों के चलने के समय के आसपास चलेंगी, रूट भी वही रहेगा। 

हमसफर एक्सप्रेस जैसी बोगियां
कानपुर से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में तीन जोड़ी ट्रेनों की बोगियां हमसफर एक्सप्रेस वाली होंगी। मतलब चार स्लीपर कोच और 12 एसी तृतीय श्रेणी के कोच। जबकि लखनऊ से नई दिल्ली वाया कानपुर की क्लोन ट्रेन की संरचना जनशताब्दी एक्सप्रेस श्रेणी की होगी। इसमें पांच एसी चेयरकार और 15 सामान्य श्रेणी के चेयरकार कोच होंगे।
विज्ञापन


 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जनशताब्दी एक्सप्रेस
1. लखनऊ-नई दिल्ली क्लोन जनशताब्दी एक्सप्रेस (04251) लखनऊ से शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे चलेगी। दिल्ली दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन (04252) रविवार को सुबह 11:25 बजे छूटेगी और लखनऊ रात आठ बजे पहुंचेगी। कानपुर, टूंडला में ठहराव दिया गया है।

हमसफर क्लोन ट्रेनें
2. दरभंगा-नई दिल्ली (02569) दरभंगा से सुबह सात बजे चलेगी। नई दिल्ली दूसरे दिन सुबह चार बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नई दिल्ली से (02570) दोपहर सवा 12 बजे चलेगी। दरभंगा दूसरे दिन सुबह सवा नौ बजे पहुंचेगी। यह दैनिक ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर पर रुकेगी।

3. राजेंद्र नगर-नई दिल्ली (03293) पटना राजेंद्र नगर स्टेशन से हर रविवार शाम सवा चार बजे छूटेगी। नई दिल्ली दूसरे दिन सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से यह ट्रेन (03294) हर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे छूटेगी और राजेंद्र नगर दूसरे दिन सुबह साढ़े चार बजे पहुंच जाएगी। यह ट्रेन पटना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी।

4. कटिहार-दिल्ली (05485) कटिहार से हर शुक्रवार शाम 4:50 बजे और दिल्ली दूसरे दिन दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दिल्ली से (05486) हर रविवार सुबह 5:35 बजे छूटेगी और कटिहार दूसरे दिन सुबह चार बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन खगडिय़ा, बरौनी बाईपास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़ में रुकेगी।

 
विज्ञापन

ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
5. बलिया-दिल्ली (04055) बलिया से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 2:10 बजे चलेगी। दिल्ली अगले दिन सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से (04056) हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम छह बजे चलेगी। बलिया दूसरे दिन सुबह 10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, कानपुर रुकेगी। 

6. सहरसा-नई दिल्ली (02563) सहरसा से सुबह सवा पांच बजे चलेगी, नई दिल्ली सुबह 5:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से ट्रेन (02564) शाम 5:50 बजे चलेगी और सहरसा सुबह साढ़े छह बजे पहुंचेगी। यह दैनिक ट्रेन बरौनी, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी।

7. अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (09465) अहमदाबाद से हर शुक्रवार को रात 8:40 बजे चलेगी। दरभंगा रविवार सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (09466) सोमवार को दरभंगा से सुबह चार बजे चलेगी और मंगलवार शाम 4:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रतलाम, उज्जैन, गुना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद में रुकेगी। 

8. अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (09447) अहमदाबाद से हर बुधवार को शाम 7:45 बजे छूटेगी। शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे पहुंचेगी। रविवार को यह ट्रेन (09448) रात साढ़े 10 बजे पटना से चलेगी और मंगलवार रात दो बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें