कानपुर। नौबस्ता निवासी केशव बाजपेई रविवार रात पत्नी राखी और एक साल के बेटे संग बाइक से बाजार गए थे। देर रात को वह वापस घर लौट रहे थे। तभी पीएसी मोड़ बाईपास के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में केशव, राखी और उनका बेटा घायल हो गया। चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन कार आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों के अनुसार कार में शराब की बाेतल पड़ी थी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में लिया गया है। (संवाद)