फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में कत्था कारोबारी का 1.20 करोड़ का माल जब्त, पूरी रात चलती रही जांच

Sat, 30 Jan 2021 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कत्था - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य एवं वस्तु कर (एसजीएसटी) की स्पेशल इंवेस्टिगेशन विंग की ओर से शहर के कत्था कारोबारी के यहां मारे गए छापे में 1.20 करोड़ का स्टाक बगैर लिखापढ़ी का मिला है। शुक्रवार पूरी रात जांच पड़ताल के बाद टीम ने पूरा माल सीज कर दिया है।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो एसआईबी बृजेश सिंह के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर राजाराम, कमलेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर विधु शेखर पांडेय समेत 16 अफसरों की चार टीमों ने कत्था कारोबारी की उज्जैन में अजगैन स्थित फैक्ट्री, कानपुर स्थित हेड ऑफिस, ट्रेडिंग ऑफिस के साथ ही मोतीमोहाल स्थित अघोषित गोदाम पर शुक्रवार सुबह छापा मारा था।

टीम को ट्रेडिंग कार्यालय से 38 लाख के स्टाक समेत कुल 1.20 करोड़ का स्टाक मिला। हालांकि खरीद और बिक्री के पर्चे नहीं मिले। पूरा कारोबार कच्चे पर्चे पर चल रहा था। माल सीज करने के बाद टीम शनिवार सुबह करीब आठ बजे गई। टैक्स चोरी कितने की हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें