फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बगैर मान्यता टिनशेड में चल रहा स्कूल, बीईओ ने कराया बंद

Wed, 08 Jul 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। बीईओ ने कस्बे के एक स्कूल का मंगलवार को निरीक्षण किया। जर्जर भवन के टिनशेड के नीचे बैठकर छात्र पढ़ाई करते मिले। कागजातों की जांच करने पर स्कूल बगैर मान्यता के संचालित पाया गया। जिस पर स्कूल को बंद करते हुए छात्रों को पास के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बगैर मान्यता व मानक विहीन स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। लगातार स्कूलों की जांच की जा रही है। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने राजपुर कस्बा के पुलिस चौकी के पीछे संचालित पीपीएन एजुकेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया। बीईओ ने बताया कि स्कूल में कक्षा आठ तक के छोटे-छोटे बच्चे भीषण गर्मी में एक जर्जर भवन में टिनशेड के नीचे बैठकर पढ़ाई करते मिले।
विद्यालय प्रबंधन से जब स्कूल की मान्यता, जमीन और संचालन से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, तो वे एक भी कागजात नहीं दिखा सके। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मान्यता न होने पर स्कूल को तत्काल नोटिस जारी कर बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पढ़ रहे छात्रों के भविष्य को देखते हुए सभी का दाखिला नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने को कहा गया है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। बताया कि दोबारा स्कूल खुला मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें