फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: युवकों ने दरोगा को पीटा, गला दबाने की कोशिश, दो गिरफ्तार, नौ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Jan 2025 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में युवकों ने दरोगा के साथ मारपीट कर दी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि नौ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाने के पीछे दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा को कुछ युवकों ने पीट दिया। दो युवकों ने दरोगा का गला दबाने की कोशिश भी की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। औरास कस्बे में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पीछे स्टेडियम में आठ जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया था। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दाैरान हार-जीत को लेकर दो टीमों में विवाद हो गया था। मंगलवार शाम सात बजे दोनों टीमों के खिलाड़ियों में पुलिस थाने के पीछे रास्ते में मारपीट हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर थाने में मौजूद दरोगा राममोहन सिंह हमराही अनुपम सिंह के साथ पहुंचे और झगड़ा कर रहे युवकों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। दरोगा का आरोप है कि सत्येंद्र प्रताप सिंह और रोहित सिंह ने उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। दरोगा से मारपीट की सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा और सत्येंद्र व रोहित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य युवक भाग निकले। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया दरोगा राममोहन सिंह की तहरीर पर दो नामजद और आठ-नौ अज्ञात पर मारपीट, जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें