फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुलिस की वर्दी पहनकर युवक कर रहा था वसूली, इंटर में फेल होने के बाद से कर रहा था यह काम, गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहा युवक मोटर मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी बाइक की फोटो खींचते समय पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीघापुर कस्बे में मैकेनिक की दुकान के बाहर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बाइक की फोटो खींचते समय पुलिस ने फर्जी सिपाही को पकड़ यया। युवक पुलिस की वर्दी में था। उसकी बाइक पर आगे एसपीजी और पीछे अंग्रेजी में पुलिस लिखा है। फर्जी सिपाही को गिरफ्तार करने का खुलासा करते हुए एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह बीघापुर कस्बे में एक बाइक मैकेनिक की दुकान के बाहर पुरानी नंबर प्लेट (पेंट से लिखे नंबर) लगी बाइक खड़ी थी।

विज्ञापन




सिपाही की वर्दी पहने युवक मोबाइल से फोटो खींचने लगा। इसी दौरान उधर से निकल रहे बीघापुर थाने में तैनात दरोगा लक्ष्मण प्रसाद पांडेय ने युवक को बुलाया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवबक्स, निवासी गांव निवाजीखेड़ा पोस्ट विजयमऊ थाना सरेनी जिला रायबरेली बताया। पुलिस की आईडी मांगी तो एक फर्जी कार्ड दिखाया। थाने में पूछताछ की गई तो बताया कि वर्दी, बिल्ले ओर बेल्ट सब लखनऊ निवासी एक युवक ने उसे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया युवक एक महीने से अधिक दिनों से क्षेत्र में घूमकर लोगों से उगाही कर रहा था। इससे पहले पुरवा-मौरावां के बीच वाहन चालकों और दुकानदारों से रौब गांठ कर उगाही की थी। उसके पास से वसूली के 7300 रुपये भी मिले हैं। आरोपी शिवबक्स ने बताया है कि लखनऊ निवासी एक युवक ने उससे पुलिस विभाग में भर्ती कराने के नाम पर 7.76 लाख रुपये लिए थे। लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल के पास उससे मुलाकात हुई थी। उसी ने यह वर्दी भी दी थी, लेकिन उसकी भर्ती नहीं करा पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें