फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: मंदिर में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या…दोस्त गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंदिर की सफाई के दौरान नशे के आदी दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के रतनपुरवा गांव में रविवार तड़के साढ़े पांच बजे मंदिर में सफाई के दौरान एक ही बिरादरी के दो युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट से गुस्साया युवक घर से कुल्हाड़ी लाया और दूसरे के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक गंगाप्रसाद लोध उर्फ सागर (42) और आरोपी राधे (40) दोनों दोस्त थे और एक ही बिरादरी के थे। दोनों नशे के आदी थे और राधे की मानसिक बीमारी के कारण उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार सुबह गंगाप्रसाद मंदिर में साफ-सफाई कर रहे थे, तभी राधे वहां पहुंचा और उनके बीच फिर से कहासुनी हो गई।

गांव के पास से ही आरोपी गिरफ्तार
गुस्से में आकर राधे घर से कुल्हाड़ी लाया और गंगाप्रसाद की गर्दन पर वार कर उनकी हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ अरविंद चौरसिया ने टीम लगाकर फरार हो रहे आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दोनों नशेबाज होने के साथ मानसिक बीमार
घटना के समय गंगाप्रसाद की पत्नी रक्षाबंधन मनाने मायके गई हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर वह अस्पताल पहुंची और शव देखकर बिलख पड़ी। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी और मृतक दोनों नशेबाज होने के साथ मानसिक बीमार हैं।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें