फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: जापानी इंसेफेलाइटिस की चपेट में आया युवक, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Mon, 28 Oct 2024 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: जापानी इंसेफेलाइटिस का मामला सामने आया है। एक युवक में जापानी इंसेफेलाइटिस का संक्रमण पाया गया है। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनगंज क्षेत्र में डेंगू के बाद एक युवक में जापानी इंसेफेलाइटिस का संक्रमण पाया गया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप अभी शांत नहीं हुआ कि जापानी इंसेफेलाइटिस का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


हसनगंज के सलेमपुर गांव निवासी विकास (22) में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई है। युवक के पिता प्यारेलाल ने बताया कि बेटे को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर उसे 13 सितंबर को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने युवक को लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां 21 अक्तूबर को आई जांच रिपोर्ट में युवक को जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें