उन्नाव जाने वाले रास्तों को किया गया बंद, लोग हुए परेशान
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जाने वाले मार्ग को सील किये जाने से कानपुर देहात से निकलने वाले वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। इससे कई स्कूली बसों के चक्केजाम हो गए, बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाये। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के उद्घाटन और फाइटर प्लेन के एयर शो की वजह से उन्नाव मार्ग को ब्लॉक कर दिया गया था। इससे राहगीरों को काफी दिक्दोकतों का सामना करना पड़ा। दोपहर ढाई बजे के बाद भीषण जाम खुल सका।