फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखरे कपड़ों से अपनों की तलाश, शरीर के कटे अंग पड़े देख छलके आंसू

Mon, 21 Nov 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिखरे पड़े कपड़ों से मरने वाले अपनों की पहचान कर रहे हैं परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण रेल हादसे में मरने वाले यात्रियों के बिखरे पड़े कपड़ों से उनके परिजन पहचान कर रहे थे। कानपुर देहात के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कपड़ों के साथ मरने वालों के शरीर के कटे अंग पड़े देख हर किसी के आंसू छलक आये। चार लापता बच्चों के परिजनों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। घटनास्थल पर शवों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम अपने साथ खोजी कुत्ते भी लाई। कुत्ते बोगियों और ट्रैक के आसपास सूंघकर शवों की तलाश कर रहे थे।  इंदौर-पटना एक्सप्रेस के ड्राइवर जलत शर्मा का इलाज झांसी के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायल यात्रियों के अलावा घटनास्थल के चश्मदीदों के बयान लिये जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें