फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: कर्ज चुकाने के लिए बेचना चाहते थे जमीन, बेटे ने गड़ासे से काट दी पिता की गर्दन, फरार आरोपी की तलाश

Fri, 01 May 2026 03:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव के बगहा गांव में एक बिसुआ जमीन बेचने के विवाद में बड़े बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बुजुर्ग पिता सोसायटी का कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचना चाहते थे, जिसका आरोपी बेटा विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सोहरामऊ थाना के बगहा गांव में जमीन बेचने के विवाद में बेटे ने पिता की गर्दन पर गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी बेटा भाग गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बगहा गांव निवासी गंगाप्रसाद (63)  खेती करते थे। उनके चार बच्चों में बड़े बेटे धर्मेंद्र से एक बिसुआ जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। तीन बेटे पिता के पक्ष में थे।  बड़ा बेटा विरोध कर रहा था। पिता के न मानने पर शुक्रवार सुबह गड़ासे से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

मृतक पर सोसायटी का कुछ कर्ज था
हत्या की सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचे जांच की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक पर सोसायटी का कुछ कर्ज था। उसी को अदा करने को लेकर वह जमीन बेचना चाहता था। इसी विवाद में हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें