फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: ग्राम प्रधान ने लगाया स्कूल के बच्चों को फल व दूध न देने का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में साप्ताहिक फल व दूध वितरण न होने पर प्रधान ने शिक्षा विभाग के महानिदेशक को शिकायती पत्र भेजा है। सफीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मेथीटीकुर की ग्राम प्रधान सीमा देवी ने शिक्षा महानिदेशक को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि विद्यालय में छात्रों को साप्ताहिक फल व दूध वितरण करने के आदेश हैं। इस विद्यालय के छात्रों को नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक, फल दूध के भुगतान के लिए चेक पर हस्ताक्षर करवा लेते हैं। छात्रों के अभिभावक अमरेश कुमार, रामगिरीस, सुनील कुमार, किरन, संजय की शिकायत पर उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इन्कार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें