फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पंजीकृत वेंडरों को मिलेंगे क्यूआर कोड वाले आईकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडरों का गठजोड़ टूटेगा। प्रयागराज मंडल में क्यूआर कोड बेस आईकार्ड बनने शुरू हो गए हैं। यह नारंगी रंग के हैं। गूगल लेंस से स्कैन करते ही वेंडर की पूरी जानकारी देखी जा सकेगी। कानपुर के 30 वेंडरों का डाटा आईकार्ड के लिए दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि इस नारंगी रंग के आईकार्ड के लिए रेलवे से पंजीकृत वेंडरों से कागजात, मेडिकल व पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट, ब्लड ग्रुप, आधार, पैन कार्ड व फोटो मंगाई जा रही हैं। कार्ड में आगे की तरफ फोटो, नाम, पता व अधिकृत हस्ताक्षर होंगे। पीछे की तरफ क्यूआर कोड, वेंडर का ब्लड ग्रुप होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें