फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: आंधी से गिरा पेड़, बाइक सवार युवक की मौत, साला चुटहिल

Sat, 27 May 2023 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में तेज आंधी में पेड़ गिरने से चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुकेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के सफीपुर में मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के बाद साले के साथ ससुराल जा रहे युवक पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा साला चुटहिल हो गया। फतेहपुर चौरासी कस्बा निवासी मुकेश कुमार रावत (30) पत्नी किरन के साथ दो दिन पहले मौहाई गांव निवासी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने गया था। शनिवार को बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र गांव तमोरिया निवासी साले अनिल के साथ सुबह करीब 11:40 बजे बाइक से ससुराल जा रहा था।

विज्ञापन


दोनों रास्ते में थे तभी तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तकिया-गौरिया मार्ग पर बेहटा मुजावार थानाक्षेत्र के अतरी गांव के पास पहुंचे थे तभी यूके लिप्टस का एक पेड़ गिर गया। बाइक पर पीछे बैठे मुकेश के सिर पर पेड़ गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साले अनिल को मामूली चोटें आईं। अनिल ने लोगों की मदद से बहनोई को सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां गुड्डी, भाई दिनेश, पत्नी किरन सहित पूरा परिवार रो रोकर बेहाल हैं। मृतक के ससुर प्रमोद ने बताया कि पांच साल पहले बेटी का विवाह किया था। दोनों का एक चार साल का बेटा अनुराग है। मुकेश चंडीगढ़ में सपरिवार रहकर एक स्कूल में गार्ड की नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले वह मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था।

विज्ञापन

सीमा विवाद में चार घंटे से सीएचसी में रखा शव
तकिया-गौरिया कला मार्ग पर जिस गैस एजेंसी के सामने हादसा हुआ। उसका आधा हिस्सा फतेहपुर चौरासी थाना की सीमा में और कुछ हिस्सा बेहटा मुजावार थानाक्षेत्र में आता है। घटना स्थल को लेकर दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। फतेहपुर चौरासी एसओ मौके पर पहुंचे और चेक किया तो घटना स्थल बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब चार घंटे तक शव सफीपुर सीएचसी में रखा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें