फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: फसल की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 27 May 2023 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेटे ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में फसल की रखवाली करने गए वृद्ध किसान की सोते समय धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुत्र ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ जमीन के विवाद में पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी किसान नन्हेंलाल बाथम (75) गांव से एक किलोमीटर दूर शुक्रवार को खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहे थे। पुत्र अमृत कुमार ने बताया कि रात 10 बजे पिता को खाना खिलाकर घर आ गया था। शनिवार सुबह वह चाय लेकर खेत में पहुंचा। वहां चारपाई पर पिता लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़े थे। उसकी सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अमृत ने पुलिस को बताया कि गांव के सुधीर, विनोद, अमित उर्फ राजन लाला, अनुराग से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। सीओ कायमगंज सोहराब आलम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।

अमृत की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर सहित चारों लोगों के खिलाफ नन्हेंलाल की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में सिर में धारदार हथियार से आई चोट से अधिक खून बहने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। नन्हेलाल के मुंह पर दो चोट के निशान मिले। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि फसल की रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

बाबा का शव देखकर नाती हुआ बेहोश
किसान नन्हेंलाल का खेत में चारपाई पर लहूलुहान शव देखकर घटना स्थल पर पहुंचा नाती शिवम बेहोश हो गया। उसकी हालत खराब होते देखकर परिजनों ने शिवम को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बड़ा पुत्र दिल्ली में करता है नौकरी
नन्हेलाल कुछ वर्ष पहले बाबा बन गए और पूजा पाठ करने लगे थे। उनका सुधीर सहित चार लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले आरोपियों से कहासुनी के बीच मारपीट हुई थी। इसमें आरोपी पक्ष ने दरोगा से भी हाथापाई कर दी थी। नन्हेंलाल का बड़ा पुत्र सर्वेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शिवमगंगल व अमृतकुमार गांव में रहकर खेती में हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें