पीड़ित छात्र का वीडियो भी वायरल
लकड़ियां छात्रों से मंगवाई जा रही है। वह पढ़ाई छोड़कर लकड़ी बीनने में लगे हुए हैं। बुधवार को बेटे से भी लकड़ी लाने के लिए कहा। वह कम लकड़ी लाया, तो उसे गाली देने के साथ ही पीट दिया। बता दें कि पीड़ित छात्र का वीडियो भी वायरल हुआ है हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर और छात्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जांच में सच्चाई सामने आएगी
शिक्षक के खिलाफ मारपीट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, प्रधान शिक्षक शिशिर यादव ने बताया कि स्कूल में लकड़ी रखी है। छात्र से सिर्फ वही मंगाई गई थी। न लाने पर डांट दिया था। मारने समेत अन्य आरोप निराधार हैं। बताया कि इसके पहले भी स्कूल में विवाद हुआ था। जांच में सच्चाई सामने आएगी।