फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: छात्र को सपने में आए बाबा श्याम, पीपल के नीचे खोदाई में मिली खाटू श्याम की मूर्ति, पूजा-अर्चना शुरू

Thu, 15 Jan 2026 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बिचपरी गांव में एक छात्र के दावे पर की गई खोदाई में खाटू श्याम की मूर्ति मिली है। ग्रामीण इसे चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने मूर्ति की प्राचीनता और धातु की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
खोदाई में निकली मूर्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में बिचपरी गांव में पीपल के पेड़ के पास खोदाई में खाटू श्याम की छोटी मूर्ति निकली। जानकारी हुई तो भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने पूजा भी की। बी-फार्मा के छात्र के अनुसार उसे सपना आया कि पीपल के पेड़ के पास खाटू श्याम की मूर्ति है। घर वालों को बताया तो खोदाई की गई।

विज्ञापन

तहसील प्रशासन का कहना है कि जांच कराई जाएगी। बिचपरी गांव निवासी मनोहर लाल का बेटा अमरपाल (25) इटावा में रहकर बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। अमरपाल ने बताया कि 15 दिन पहले स्वप्न में देखा कि घर के बाहर स्थित पीपल के पेड़ के पास मूर्ति है। सात जनवरी को वह गांव पहुंचा और परिजनों को स्वप्न की बात बताई।

विज्ञापन

चबूतरा बनाने की तैयारी करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
लोगों ने पूजा-अर्चन शुरू की
बुधवार सुबह परिजनों ने पेड़ के पास खोदाई की। करीब डेढ़ फीट नीचे पीली धातु की खाटू श्याम की मूर्ति निकली। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पूजा-अर्चन भी शुरू कर दिया है। ग्रामीण इस स्थान चबूतरा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एसडीएम प्रज्ञा पांडे ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें