फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: एक ही परिवार के छह लोग क्वारंटीन वार्ड में, लखनऊ में रह रहा युवक बिना बताए पहुंचा था घर

Tue, 31 Mar 2020 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हजारों की संख्या में घर पहुंच रहे हैं लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के नवाबगंज में पुरवा ब्लॉक के एक गांव में लखनऊ से लौटा युवक बिना जांच के ही घर पहुंचा और परिजनों से मिला। आशा को पता चलने पर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिले से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक व उसके परिवार को साथ लाई।
विज्ञापन


सभी को सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बने क्वारंटीन वार्ड में रखा है। अर्चितखेड़ा गांव निवासी एक युवक लखनऊ की एक फैक्टरी में काम करता है। दो दिन पहले वह घर पहुंचा और बिना जांच कराए ही परिजनों से मिला। उसने बताया कि लखनऊ में वह जहां रह रहा था वहां एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था।

इसकी जानकारी आशा को होने पर उसने सीएमओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम को दी। संक्रामक रोग प्रभारी एंबुलेंस लेकर युवक के घर पहुंचे और उसे सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


संक्रामक रोग प्रभारी एसीएमओ डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि किसी का ब्लड सैंपल अभी जांच के लिए नहीं भेजा गया है। एहतियात के तौर परिवार के छह सदस्यों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। इस दौरान यदि हालत बिगड़ती है या कुछ कोरोना जैसे लक्षण मिलते हैं तो सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें