फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से शटरिंग कारीगर की मौत, बहन ने ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप

Sun, 19 Jul 2026 05:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव

सार

Unnao News: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रसूलपुर गांव के पास शनिवार रात सड़क पार करते समय युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बहन ने मृतक के ससुरालीजनों पर हत्या कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार थाने में खड़ी कराई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली निवासी राकेश (27) पुत्र स्व. छोटेलाल लखनऊ में शटरिंग का काम करता था। मृतक की बहन केशन कुमारी ने बताया कि होली के पहले राकेश ने पत्नी रूपा को किसी से फोन पर बात करते पकड़ लिया था। तब दोनों में विवाद हुआ था, उसके बाद से रूपा सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा गांव अपने मायके में रह रही है।

विज्ञापन

राकेश भी उसी के साथ रहता थी और वहीं से लखनऊ काम पर जाता था। बताया कि 15 दिन पहले राकेश अपनी पत्नी को लेकर एक घंटे के लिए घर आया था। बहन ने बताया कि शनिवार को राकेश की सास मुन्नी का फोन आया था और उसने भाई को समझा लेने की धमकी दी थी।

शनिवार को भाई ससुराल में ही था, रात में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। सूचना भी उसके फोन से किसी दूसरे ने दी थी। पोस्टमार्टम हाउस भी ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। मृतका की तीन बेटियां हैं। तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कार की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर लिखित में कोई तहरीर आती है तो जांच की जाएगी। कार भी थाने में खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें