फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे पर डंपर की टक्कर से कार सवार सात लोग घायल, मची चीख-पुकार

Thu, 08 Dec 2022 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर उन्नाव जिले के पुरवा मोड़ के पास डंपर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार सात लोग घायल हो गए। थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज से गोदभराई से शामिल होकर कार सवार कानपुर लौट रहे थे।

विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दही थाना क्षेत्र के पुरवा मोड़ पर डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में कार सवार कानपुर के रानीगंज घंटाघर निवासी रामपाल (50), गंगाघाट कोतवाली के आजाद नगर निवासी आलोक द्विवेदी (25), कानपुर के रेल बाजार निवासी होरीलाल (70) उनकी पत्नी अनीता (50), बेटी प्रियंका (22), शुक्लागंज भातूफार्म के इंद्रेश (25) और शुक्लागंज निवासी राम नारायण की पत्नी रामकुमारी (52) घायल हो गईं।

दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हाईवे पर जाम न लगे इसलिए क्षतिग्रस्त कार को तत्काल हाईवे से किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से कार सवार सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें