रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के बहादुर गांव निवासी मृतका ज्योति के पिता राकेश सिंह ने उसके ससुर पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख मुन्नू सिंह, दामाद (मृतका का पति) गोलू सिंह, सास गीता सिंह, जेठ लिंकन, जेठानी विनीता और दादी सास देवकली पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोमवार को मृतका के पिता राकेश सिंह ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि बेटी ज्योति की हत्या में शामिल पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख मुन्नू सिंह काफी समय से राजनीति से जुड़े हैं और वह विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी हैं।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विधायक के दबाव में पुलिस ने जेठ, जेठानी और दादी सास का नाम निकलते हुए अन्य को जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि विधायक के दबाव में उन्नाव जिले की पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, राकेश के बेटे रोहित ने बताया कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है।