ग्राम प्रधान सुनील लोधी की सूचना एसडीएम अजीत जायसवाल, सीओ विक्रमाजीत सिंह और एसओ सुरेश सिंह सहित क्षेत्रीय कानून गो और लेखपाल भी मौके पर पहुंच परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीड़ित परिवार की होगी हर संभव सहायता
एसडीएम अजीत जायसवाल ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए पक्का घर बनवाया जाएगा। घर बनने तक परिवार को आश्रय और खाना उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति बच्चे के हिसाब से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।
डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी दिनेश त्रिपाठी भी घटनास्थल पहुंचे और मृतकों के माता पिता को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कच्चे मकानों में खतरा उत्पन्न हो गया है। लोगों से अपील है कि कच्चे मकान में रह रहे हैं तो सतर्क रहें या तो सुरक्षित जगह तलाश कर लें।