बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी
उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार रात करीब दो बजे जानकारी हुई कि मिट्ठूखेड़ा रेलवे क्रासिंग पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना के फिराक में खड़े हुए हैं। स्वॉट/सर्विलांस और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी की और लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी, इससे वह घायल हो गए।
">http://
ये सामान बरामद
पूछताछ में दोनों ने दंपती के साथ हुई लूट की घटना स्वीकार की। लुटेरे में एक ने अपना नाम राजीव कश्यप निवासी महुआ नगर थाना कोहना जिला कानपुर नगर, हाल पता मोहल्ला आजादनगर थाना फतेहपुर चौरासी और दूसरे ने गुड्डू उर्फ मुन्ना उर्फ सहराज निवासी बरवा रसूलपुर थाना बरौर जिला कानपुर देहात बताया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।