फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 23 Dec 2024 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सुबह पांच बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। लुटेरे के पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाटन-धमनीखेड़ा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान इनामी लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भागने की कोशिश में हुई मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शातिर लुटेरे पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बिहार थाना पुलिस एसओजी के साथ सोमवार भोर पहर पांच बजे पाटन-धमनीखेड़ा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक युवक के बाएं पैर में गोली लगी, दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज सिंह निवासी रनागढ़ी थाना माखी का बताया है। लुटेरे ने 29 नवंबर 2024 को बिहार क्षेत्र की देवारा नहर पुल के पास दंपती से हुई लूट की घटना स्वीकार की। आरोपी के मुताबिक घटना में उसके साथ एक और साथी शामिल था। पुलिस ने फरार लुटेरों पर 25000 का इनाम घोषित किया था। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि लुटेरे के पास से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें