फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे पर खराब खड़े ट्रॉला में भिड़ी रोडवेज बस, 26 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Thu, 16 Feb 2023 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। खराब खड़े ट्रॉला में रोडवेज बस जा टकराई। हादसे में 26 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास रात में एक ट्रॉला खराब हो गया था। चालक ट्रॉला को सड़क पर ही खड़ा कर चला गया। सुबह करीब 6:45 बजे लखनऊ की तरफ से आ रही उरई डिपो की बस ट्रॉला में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


बस चालक सुरेंद्र निवासी घाटमपुर कानपुर, परिचालक धर्मपाल हमीरपुर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य यात्रियों में विशाल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, रोहित सिंह, राहुल यादव, विजयकांत, प्रमोद कुमार, सोनू सभी निवासी कानपुर नगर आदि घायलों को नवाबगंज सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य की तरफ भेज दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे यातायात रेंग कर चला। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अमित सिंह ने क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और ट्रॉला को हटवा कर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें