परिजन रो-रोकर बेहाल
तभी मोहान की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। हादसे में तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पुत्ती लाल के परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी सुरजाकली, बेटे राहुल और दीपू बेहाल हो गए। वहीं, मृतक रमाशंकर का बेटा भानु और तीन लड़कियों सहित पत्नी रितु रो-रोकर बेहाल हो गईं।
ये हुए हैं घायल
ऑटो-डंपर हादसे के घायल यात्रियों में राजेश कुमार (50) पुत्र राजू प्रसाद निवासी अजगैन, मो. यामीन (35) पुत्र जमील अजगैन, विमलेश (32) सफीपुर, संजय कुमार (44) पुत्र नवक कुमार ग्वालटोली, लाला (65) पुत्र रामचरन निवासी अजगैन शामिल हैं। घटनास्थल पर सीओ अरविंद चौरसिया, एएसपी प्रेम चंद्र, तहसीलदार अविनाश चौधरी, हसनगंज, सोहरामऊ और अजगैन तीन थानों का फोर्स पहुंच गया।