बस से नीचे उतरकर टहल रहीं थीं सवारियां
चालक ने सवारियों को तकनीकी खराबी बताई, तो कुछ सवारियां बस से नीचे उतरकर टहलने लगीं। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम अंबेडकरनगर जिले के थाना बसखारी के गांव पड़रिया फौलादपुर निवासी राममूर्ति उपाध्याय(45) पुत्र रामशंकर और उनकी पत्नी पूनम (42) को रौंदते हुए निकल गई। मौजूद अन्य सवारियां ने डीसीएम को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए
यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने दंपती को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से दंपती की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीसीएम की जानकारी जुटाई जा रही है।