उन्नाव जिले में मौरावां-बिहार बक्सर मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र के मौलाना गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद लोडर खंती में जाकर पलट गया। हादसे के बाद चालक फरार है। मौरावां थाना क्षेत्र के बखतखेड़ा गांव निवासी अरुण कुमार (26) पुत्र रघुनाथ, छोटे भाई सचिन (19) और छोटू (17) के साथ बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए मंगलवार रात साढ़े नौ बजे घर से निकले थे।
बिहार-बक्सर मार्ग पर मिलना गांव के पास रात करीब एक बजे तेज रफ्तार लोडर एक बाइक में टक्कर करने के बाद खंती में जाकर पलट गया। हादसे में तीनों भाई गंभीर घायल हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने तीनों भाइयों को एक जगह लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। बिहार थानाध्यक्ष ने तीनों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया।