फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने ससुरालियों पर लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

Tue, 19 Jul 2022 03:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
रेनू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव जिले में अचलगंज थानाक्षेत्र के झाऊखेड़ा गांव निवासी सुधीर यादव की 8 माह की गर्भवती पत्नी रेनू (25) की सोमवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। पुरवा कोतवाली के मंझखोरिया गांव निवासी पिता हरिनाम यादव ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अचलगंज थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि दो दिन पहले भी पति व ससुराल वालों ने मारपीट की थी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें