अमर उजाला फाउंडेशन का निशुल्क मेडिकल कैंप
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शुक्लागंज में मोहल्ला इंदिरा नगर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. आरके तिवारी समेत अन्य मेडिकल स्टाफ ने मंगलवार दोपहर तक 70 मरीजों को देखा। साथ ही मरीजों की निशुल्क जांच भी की गई। शिविर में ज्यादातर ब्लड प्रेशर, शुगर और घुटने के दर्द के मरीज आए। कैंप में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली।