अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया
इस पर उन्नाव के औरास थाना की पुलिस ने कन्नौज शहर में छापा मारा। पुलिस ने सरायमीरा चौकी क्षेत्र स्थित एक जिम में छापा मारकर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव पुलिस मंडी चौकी पुलिस को जानकारी देकर सभी को वापस लेकर जा रही थी।
भाजपाईयों ने पुलिस के साथ मारपीट की
तभी भाजपाईयों ने उनको छुड़ाने के लिए चौकी को घेर लिया। भाजपाईयों ने मंडी चौकी की पुलिस के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में चौकी प्रभारी हाकिम सिंह, एसआई हेमंत सिंह, सरायमीरा चौकी प्रभारी तरुण सिंह, सिपाही रोहित, लवी भाटी, सुभाष कुमार, नीरज घायल हो गए।
एसपी बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
रात में सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही सौरिख, तालग्राम, ठठिया समेत कई थानों की पुलिस, एएसपी, कोतवाली प्रभारी, स्वाट टीम, एक प्लाटून पीएसी सहित सभी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।