फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: टक्कर मारकर पलटा लोडर, साइकिल सवार किसान की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 10 Jun 2023 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बांगरमऊ में सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रत लोडर पलटने से साइकिल सवार किसान की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
देशराज की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आलमपुर रेतवा गांव के पास कोल्डड्रिंक लादे लोडर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ किसान सड़क पर गिर गया। अनियंत्रत लोडर भी उसके ऊपर पलट गया। हादसे में किसान की मौत हो गई। हादसे के वक्त किसान सूप (अनाज साफ करने वाला) सिरकी लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर रुल्ल निवासी देशराज (55) शनिवार दोपहर साइकिल पर सूप बनाने वाली छड़ सिरकी साइकिल में लादकर बांगरमऊ आ रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आलमपुर रेतवा गांव के पास वह पहुंचा था तभी कोल्ड ड्रिंक लादकर जा रहे तेज रफ्तार लोडर साइकिल में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। साइकिल सवार देशराज भी उसी के नीचे दब गया और कोल्ड ड्रिंक के गत्ते सड़क पर फैल गए।

पुलिस ने घायल को आनन-फानन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चलने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देशराज खेती व मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। पत्नी माधुरी की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। तीन अविवाहित बेटे शीलू , लखपति और ओमप्रकाश गुवाहाटी में मजदूरी करते हैं। तीन बेटियां किरन, सरला और पुष्पा हैं। किरन एक पैर से दिव्यांग है। पहले मां और अब पिता की मौत से बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लोडर चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें