फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में सड़क हादसा: कंटेनर ने डंपर में मारी टक्कर, परिचालक की मौत, चालक घायल

Sat, 10 Jun 2023 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: यूपी के जालौन जिले में सड़क हादसा हुआ। डंपर में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हाससे में परिचालक की मौत हो गई। चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
ब्रजेश कुमार की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कुठौंद में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जा रहे डंपर में कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे परिचालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गोरा राठौर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह कंटेनर ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कंटेनर चालक टूंडला निवासी ओमप्रकाश (50) परिचालक भावली सिरसागंज निवासी ब्रजेश कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल चालक व परिचालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परिचालक ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि डंपर व कंटेनर औरैया की ओर जा रहे थे। तभी एक्सप्रेस वे के पाइंट 226.5 पर हादसा हो गया। कंटेनर व डंपर में बालू भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें