फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पड़ोसी ने अधेड़ पर ईंट से किया हमला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 28 Oct 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पड़ोसी ने अधेड़ पर ईंट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे में धुत पड़ोसी ने अधेड़ के सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन पड़ोसी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के तकिया निगोही गांव निवासी मुंशीलाल (45) राजमिस्त्री था। रविवार शाम मोहल्ले में ही पप्पू रैदास व उसके कुछ साथी नशे में थे। इसी दौरान पप्पू, अपने बेटे से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


यह देख मुंशीलाल बीच-बचाव करने पहुंचा तो पप्पू ने उस पर भी ईंट से हमला कर दिया। परिजन बांगरमऊ सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पड़ोसी पप्पू और उसके तीन-चार साथियों ने मिलकर हत्या की है।

बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच में सामने आया है कि पप्पू ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी और पैसे शराब में उड़ा रहा है। इसे लेकर पप्पू और उसके बेटे में विवाद हो रहा था। आज वह बेटे को मार रहा तो बीच बचाव करने मुंशीलाल पहुंचा, जिस पर पप्पू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें