उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के चाचा की उन्नाव कोर्ट में होनी है पेशी, बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर चल रहे मुकदमों की पेशी सोमवार दोपहर को होनी है। इसके चलते दोपहर तक दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को उन्नाव कोर्ट लाए जाने की सूचना है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के आने की वजह से कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
परिसर में इसके लिए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। किशोरी के चाचा को सीतापुर जेल से कुछ समय पहले ही तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। जिसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए सभी मुकदमों की कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। वहीं परिवार के कुछ लोग सोमवार सुबह निजी काम से गांव पहुंचे। गांव में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
ये है विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
उन्नाव दुष्कर्म कांड आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
28 जुलाई 2019 को रायबरेली में पीड़िता की कार में टक्कर लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो चुकी है। इससे पहले 12 जुलाई 2019 को पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र भी लिखा था। जिसके आधार पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई की।
उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई करने की बात तो दूर पुलिस उसे टरकाती रही। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।
उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हुई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया तो मामला सुर्खियों में आया था। सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने विधायक को क्लीनचिट दे तो दी लेकिन परिवार, विपक्ष व समाजसेवियों के हंगामे के बाद केंद्र की मंजूरी पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी ।