फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ दर्ज चार अलग-अलग मामलों में आज होगी सुनवाई

Fri, 09 Aug 2019 02:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ दर्ज चार अलग-अलग मामलोें की आज सुनवाई होगी। तिहाड़ जेल में बंद चाचा पर चार मामलों की सुनवाई की तारीख पहले अलग अलग थी, लेकिन अब सभी की सुनवाई एक ही दिन में होगी। इसमें पीड़िता व उसकी मां व चाचा के खिलाफ दर्ज फर्जी टीसी का मुकदमा भी शामिल है।

विज्ञापन


पीड़िता के अधिवक्ता के मुताबिक आरोपी चाचा के न्यायालय में उपस्थित न होने की स्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ वर्ष 1999 में जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन में लूट व माल बरामदगी के मुकदमे में 12 वें (अंतिम) गवाह की गवाही न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन

पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गवाही के लिए पहले 14 अगस्त की तारीख तय थी। इसकी सुनवाई भी आज होगी। सीबीआई के एक गवाह की मौत मामले में किशोरी के चाचा ने विधायक पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस प्रार्थनापत्र को पुलिस ने जांच में झूठा पाया था। पुलिस ने चाचा पर झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज किया था।

इस मुकदमे में भी आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट तृतीय में शुक्रवार को ही सुनवाई होगी। मृत गवाह के भाई ने पीड़िता के चाचा पर झूठा आरोप लगाकर गवाह की कब्र खोदवाने और पोस्टमार्टम कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। माखी थाना पुलिस इस मुकदमे में भी आरोप पत्र पहले ही दाखिल कर चुकी है।

एसीजेएम कोर्ट तृतीय में इसकी भी सुनवाई शुक्रवार को होगी। वहीं पीड़िता, उसके चाचा और मां के खिलाफ दर्ज फर्जी टीसी के मुकदमे की भी एसीजेएम कोर्ट तृतीय में शुक्रवार को सुनवाई होगी। एसीजेएम तृतीय और न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सभी मुकदमों की सुनवाई के लिए 9 अगस्त की तारीख तय करते हुए आरोपी चाचा को तलब किया है। पीड़िता के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया न्यायाधीश ने आरोपी को तलब किया है। उन्हें न लाए जाने की स्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें