फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप की विधायकी जाते ही तेज हुई सियासी हलचल, पत्नी बोली, पार्टी का आदेश ही अध्यादेश

Tue, 25 Feb 2020 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
kuldeep singh sengar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव में रिक्त हुई बांगरमऊ विधानसभा सीट के लिए अब सियासी हलचल शुरू हो गई है। अलग दलों से जुड़े लोगों की क्षेत्र में सक्रियता नजर आने लगी है। होली पर्व की बधाई के बहाने कई नेता दावेदारी में लगे हैं।
विज्ञापन


कुलदीप सेंगर को उम्रकैद होने के बाद रिक्त हुई बांगरमऊ विधानसभा सीट के लिए अंदरखाने दावेदारों की फौज सक्रिय हो गई है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के अलावा अन्य छोटे दलों के भी नेता दावेदारी के दावे करने लगे हैं।

20 दिसंबर 2019 को उम्रकैद होने के बाद ही इस विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव तय माना जा रहा था। इसके बाद से ही क्षेत्र वासियों को नए साल, गणतंत्र दिवस, शिव रात्रि की बधाई संदेश देने वाले होर्डिंग और पोस्टर लगाने की होड़ शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कुलदीप सेंगर की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर होली की शुभकामनाएं जोर पकड़ रही हैं। चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वालों में वह पूर्व प्रत्याशी भी शामिल हैं जिन्हें पिछले चुनावों में कुलदीप की सियासी चाल और राजनीतिक गणित समझ पाने में हुई चूक के चलते सफलता नहीं मिल पाई थी।

चर्चा है कि कुलदीप की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए उनके परिवार या फिर कोई नजदीकी भी मैदान में आ सकता है। हालांकि परिवार के लोग अभी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।  कुलदीप सेंगर की पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने बताया कि उनके लिए पार्टी से बड़ा कुछ भी नहीं।

पार्टी का आदेश ही अध्यादेश है। पार्टी हाईकमान जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे उसे स्वीकार कर निष्ठा पूर्व निभाएंगी। बताया कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। साथ ही पार्टी संगठन के लिए जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, वह उसे भी निभा रही हैं। संगीता सेंगर ने बताया कि पार्टी की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें