उन्नाव कांड में दुष्कर्म पीड़िता के मुकदमे में सहआरोपी के पति की ओर से पीड़िता, उसकी मां और चाचा के विरुद्ध दर्ज कराए गए उम्र संबंधी फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस ने सभी के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। उन्नाव कोर्ट में आज मामले की सुनवाई होगी। सहआरोपी के पति ने पीड़िता, उसकी मां और चाचा पर फर्जी टीसी लगाकर पूर्व के एक मुकदमे में लाभ पाने का आरोप लगाया था।
दुष्कर्म मामले में सह आरोपी शशि के पति हरपाल सिंह ने कोर्ट के माध्यम से 156/3 के तहत 23 दिसंबर 2018 को माखी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुष्कर्म पीड़िता, उसकी मां और चाचा ने टीसी के फर्जी दस्तावेज लगाकर एक मुकदमे में उम्र का लाभ लिया। विवेचना माखी थाना के एसएसआई सुधाकर सिंह को दी गई।