Kanpur-Lucknow Expressway Inauguration
- फोटो : amar ujala
लोकार्पण से पहले सभी अतिथियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माण प्रक्रिया, परियोजना की प्रमुख विशेषताओं और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
Kanpur-Lucknow Expressway
- फोटो : amar ujala
">http://
इसके बाद सभी अतिथि मुख्य मंच पर पहुंचे। कुछ ही देर में 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद हैं
राह हुई आसान, दो हाईवे से जुड़ा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के चालू होने से जिले के लोगों को भी सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा। यह एक्सप्रेसवे दो हाईवे को जोड़ रहा है। इसी कारण जिलेवासी इस एक्सप्रेसवे के जरिए एक तरफ लालगंज रायबरेली पहुंच सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भी आ जा सकेंगे।
inaugurates Lucknow-Kanpur Expressway in Unnao
- फोटो : amar ujala
एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय टोल चुकाने के लिए गाड़ी की रफ्तार कम नहीं करनी होगी और न ही कोई बैरियर होगा। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे हाई डेफिनेशन कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग को रफ्तार में ही स्कैन कर लेंगे।
वहीं, इस एक्सप्रेसवे की एक ओर की दूरी तय करने में आपकी कार में 210 रुपये की सीएनजी खर्च होगी। इसके अलावा डीजल व पेट्रोल की छोटी कार में क्रमश: 230 व 250 रुपये का खर्च आएगा। एक ओर के टोल टैक्स के रूप में अपनी जेब से 275 रुपये चुकाने होंगे।
इससे कुल यात्रा में आपको 485 रुपये व्यय करने होंगे। वहीं, पुराना हाईवे (एनएच-27) में आपको एक तरफ का मात्र 95 रुपये का टोल देना होगा। इस रास्ते आपकी यात्रा 305 रुपये में पूरी हो जाएगी। इस तरह डीजल कार में 505 व पेट्रोल कार में 525 रुपये का खर्च आएगा। समय भी मात्र आधा घंटा ज्यादा लगेगा।