फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: गंगाघाट से तबादले के 12 घंटे बाद इंस्पेक्टर अनुराग सिंह लाइन हाजिर, SP ने अनुशासनहीनता में की कार्रवाई

Sat, 12 Apr 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

एसपी ने अनुशासनहीनता में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर अनुराग सिंह लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही आठ निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए एसपी ने शुक्रवार रात आठ निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। गंगाघाट कोतवाल अनुराग सिंह को सफीपुर का चार्ज दिया गया लेकिन 12 घंटे बाद ही उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तबादला होने पर अनुराग सिंह ने फेसबुक पर दुखड़ा रोया था। हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट कर दीं। अनुशासनहीनता पर एसपी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


एसपी दीपक भूकर ने शुक्रवार रात 9:56 बजे पहले आठ निरीक्षकों में शहर कोतवाल प्रमोद कुमार को गंगाघाट, गंगाघाट कोतवाल अनुराग सिंह को सफीपुर, सफीपुर कोतवाली प्रभारी श्यामनारायण सिंह को प्रभारी थाना एएचटी बनाया था। वहीं, बांगरमऊ कोतवाल अवनीश को सदर कोतवाल, मौरावां एसओ चंद्रकांत को बांगरमऊ कोतवाली का प्रभार दिया था। एएचटी थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह को मौरावां एसओ, सीसीटीवी कैमरा के प्रभारी मो. इरशाद त्यागी को अतिरिक्त निरीक्षक थाना अचलगंज, पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक प्रियदंब मिश्र को सीसीटीवी कैमरा संचालन का प्रभारी बनाया गया था।

आदेश के 12 घंटे बाद निरीक्षक अनुराग सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके स्थान पर बिहार थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुब्रतनारायण को सफीपुर का प्रभारी और चौकी प्रभारी जाजमऊ राहुल सिंह को बिहार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने बताया कि अनुशासनहीनता पर निरीक्षक अनुराग सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें