फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: खेल-खेल में मासूम ने निगला एक रुपये का सिक्का, मौत से मचा कोहराम

Mon, 10 Feb 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में एक रुपये का सिक्का निगलने से मासूम की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शिवांशु का (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खड़वल गांव में मासूम ने खेलने के दौरान एक रुपये का सिक्का निगल लिया। गले में फंसने से सांस रुक गई। परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाक्षेत्र के खड़वल गांव निवासी सुशील का चार साल का बेटा शिवांशु सोमवार सुबह घर में मूंगफली खा रहा था। मूंगफली खाते के दौरान उसने एक रुपये का सिक्का निगल लिया। सांस लेने में तकलीफ होने से शिवांशु की तबीयत बिगड़ने लगी, परिजन सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटे की मौत से मां प्रियंका, अंकुर और आकाश बेहाल हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें