फैक्टरी कर्मचारियों को बाहर ही रोका
- फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने यूरो फुटवियर, मिर्जा सहित कई फैक्ट्रियों पर एक साथ छापा मारा। फैक्टरी कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया गया और पूरे परिसर को सील कर दस्तावेज व कंप्यूटर खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के इनपुट मिलने पर यह कार्रवाई शुरू की गई है।