फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव हादसा: तेज रफ्तार लोडर का कहर, दो बाइकों में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 28 Nov 2026 12:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि भागते समय लोडर की चपेट में आने से दूसरी बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। वहीं, फरार चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के पुरवा कस्बे में उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर मोहल्ला दुर्गापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। भागते समय एक और बाइक में टक्कर मारते निकल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार रोजगार सेवक व उनके भाई घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

पुरवा नगर के मोहल्ला दुर्गापुर निवासी अजय कुशवाहा (26) और शीतलगंज निवासी तुलसीराम (50) के साथ ससुराल मौरावां से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे था। देर रात लौटते समय दही-मोहनलालगंज मार्ग पर दुर्गापुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।

Trending Videos

भागने के प्रयास में एक और बाइक को मारी टक्कर
हादसे में अजय और तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। भागने के प्रयास में लोडर ने एक और बाइक में भी टक्कर मार दी। दूसरी बाइक में सवार बकुलीखेड़ा निवासी रोजगार सेवक सुरेंद्र लोधी (38) और उनके बड़े भाई सज्जन लोधी (57) घायल हो गए। पुलिस ने चारों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अजय कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
तुलसीराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी बाइक में सवार सुरेंद्र और सज्जन का सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के चालक लोडर लेकर भाग गया। कोतवाल सचिन गुप्ता ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें