फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: गूगल मैप के शॉर्टकट ने फंसाया, शादी में जा रहे कार सवार नाले में गिरे; राहगीरों ने बचाई जान

Sat, 07 Mar 2026 11:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कानपुर से शादी में जा रहे दो युवक गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण रास्ता भटक गए और उनकी कार बीघापुर में नाले में लटक गई। शनिवार सुबह पुलिस ने गाड़ी को हाइड्रा से निकालवाया।
विज्ञापन
नाले में लटकी कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बीघापुर कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार गूगल मैप की लोकेशन से भटक गए और उनकी कार एक नाले में चली गई। गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। शनिवार सुबह हाइड्रा मंगाकर कार को बाहर निकलवाया गया। बारासगवर थानाक्षेत्र के भगवंतखेड़ा निवासी सूर्यपाल यादव के घर शुक्रवार को शादी समारोह था।

विज्ञापन

कानपुर नौबस्ता निवासी संदीप और सुनील कुमार समारोह में कार से शामिल होने जा रहे थे। संदीप ने बताया कि कार में लोकेशन भगवत खेड़ा की डाली थी, जो लालकुआं से एक किलोमीटर की दूरी पर लोकेशन बता रही थी। लोकेशन के आधार पर आनंदी मंदिर से रुझई मार्ग पर मुड़ गए। लोकेशन में थोड़ा मार्ग कच्चा बता रहा था।

विज्ञापन

हाइड्रा मंगाकर गाड़ी निकलवाई
लोकेशन पर नाले के किनारे वह आगे पहुंचे, तो आगे पैदल रास्ता था। गाड़ी वापस करते समय बीघापुर से रुझेई को जाने वाले नाले में शारदा नहर के पास कार लटक गई। किसी तरह राहगीरों के आ जाने से उनकी जान बची। शनिवार सुबह हाइड्रा मंगाकर गाड़ी निकलवाई गई। बता दें कि बीघापुर से रुझेई तक जाने वाला मार्ग कच्चा नाले के किनारे बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें