फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकल रही बाइक सवार युवती ट्रेन की चपेट में आई, दर्दनाक मौत

Tue, 19 Jul 2022 05:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकल रही बाइक सवार युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दही थाना क्षेत्र के अलगनगढ क्रॉसिंग पर बंद फाटक के नीचे से बाइक लेकर निकलने का प्रयास कर रही अलगंगढ़ गांव निवासी सविता गौतम (20) लखनऊ की ओर जा रही झांसी इंटरसिटी की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसकी भतीजी भी बाइक पर सवार थी। वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें