फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत, तीन महीने पहले पिता और अब बेटे की मौत से परिजन बेहाल

Mon, 05 Dec 2022 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

कानपुर के नौबस्ता चौराहे के पास डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश वर्मा की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता में हुए सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अचलगंज थाना क्षेत्र के भैसई गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश वर्मा (30) किसी काम से कानपुर गए थे। सोमवार सुबह वह घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


कानपुर के नौबस्ता चौराहे के पास डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का दरवाजा खुल गया और वह सड़क पर गिर गए। इससे डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। उनके पास मिले फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

पति की मौत से पत्नी प्रियंका बेहाल हैं। उनके एक माह की बेटी है। वहीं, मृतक के पिता डॉ. हरिप्रसाद वर्मा क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर थे। तीन महीने पहले उनकी भी बीमारी से मौत हो गई थी। एक मौत का गम परिजन भुला न पाए थे कि दूसरे हादसे ने उन्हें झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें