फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलशाद हत्याकांड: पिता-भाइयों ने तलवार से काटा, 20 मीटर तक लहूलुहान भागा, पत्नी बोली- पुलिस की ढिलाई पड़ी भारी

Thu, 08 Oct 2026 09:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Murder News: गंजमुरादाबाद में पारिवारिक जायदाद के बंटवारे के विवाद में दिलशाद (35) की उसके पिता मुर्तजा और तीन भाइयों ने मिलकर तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आक्रोशित पत्नी सूफिया बानो ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब आधे घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
Unnao Murder Case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में पति की हत्या के बाद सूफिया बानो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और आधे घंटे तक शव नहीं उठने दिया। इस दौरान पुलिस और परिजन के बीच नोकझोंक भी हुई। सूफिया ने आरोप लगाया कि मंगलवार को दो बार विवाद के बाद पुलिस आई, लेकिन कार्रवाई न करते हुए सिर्फ समझाकर चली गई। अगर उसी समय सही कार्रवाई होती तो शायद पति की हत्या न होती।  सूफिया ने बताया कि घर में तीन कमरे हैं। एक में वह अपने पति और बच्चे के साथ रहती है।

विज्ञापन

जबकि घर के अन्य दो कमरों में ससुर, जेठ और देवर रहते हैं। घर के बंटवारे को लेकर पति का ससुर और अन्य भाइयों से आए दिन झगड़ा होता रहता था। पति लोडर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, यह बात घर वालों को नागवार गुजरती थी। उसने बताया कि मंगलवार को वॉशिंग मशीन रखने को लेकर विवाद हुआ था। दो बार हुए विवाद के बाद पुलिस आई लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की। पत्नी ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। काफी समझाने के बाद वह शांत हुई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Trending Videos

पिता ने दिलशाद को संपत्ति से कर रखा था बेदखल
गंजमुरादाबाद। दिलशाद की शादी तीन साल पहले कानपुर देहात के कस्बा रसूलाबाद निवासी सूफिया बानो से हुई थी। मनपसंद शादी करने से पिता और अन्य परिजन उसमें शामिल नहीं हुए थे। शादी के बाद से ही पिता और अन्य भाई दिलशाद को जमीन और घर में हिस्सा देना नहीं चाहते थे। इसलिए दो साल पहले मुर्तजा ने दिलशाद को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। यही विवाद हत्या का कारण बना। मृतक की मां और एक बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।

ये है पूरा मामला
गंजमुरादाबाद में घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में पिता ने तीन बेटों के साथ मिलकर सबसे छोटे बेटे को कमरे में बंद करके पीटा। वह कुंडी खोलकर भागा तो दौड़ाकर तलवार से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। करीब 20 मीटर तक भागने के बाद घायल गिर गया और कुछ ही देर में मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता और तीन भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की है। हत्यारोपी भाई व पिता को हिरासत में लिया गया है। घटना के वक्त घर में मौजूद बहनोई से भी पूछताछ की जा रही है।

देर शाम फिर विवाद हो गया
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला खत्रियाना निवासी दिलशाद मोची उर्फ पप्पू (35) लोडर चलाता था। परिवार में कई वर्षों से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम घर में वॉशिंग मशीन रखने को लेकर उसकी पत्नी सूफिया बानो से विवाद हो गया। परिजन ने सूफिया बानो के साथ मारपीट की थी, दिलशाद ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने घर आकर परिजन को समझाया था, लेकिन देर शाम फिर विवाद हो गया। फिर से पुलिस बुलाई गई।

तलवार से दिलशाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया
पुलिस ने दोबारा समझाकर मामला शांत करा दिया। शाम को ही दिलशाद पत्नी और बेटे मो. शाद को लेकर नगर के मोहल्ला ऊंचवा निवासी अपने एक बहनोई एजाज पुत्र सरफराज के घर चला गया। बुधवार सुबह दिलशाद लोडर से पत्नी और बच्चे के साथ घर में रखे कपड़े लेने आया था। पत्नी और बच्चा लोडर पर ही बैठे रहे। दिलशाद घर में घुसा, तभी मुर्तजा ने बेटे शहजाद, एजाज और इरशाद के साथ मिलकर दरवाजा बंद कर उससे मारपीट की। भागने के दौरान तलवार से दिलशाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी दिव्यांग भाई व पिता मुर्तजा गिरफ्तार
दिलशाद करीब 20 मीटर की दूरी पर जाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर सीओ हर्ष मोदी और कोतवाल ने जांच की। हत्या के आरोपी दिव्यांग भाई इरशाद व पिता मुर्तजा को गिरफ्तार किया है। दो भाई की तलाश जारी है। पुलिस ने घर में मौजूद मृतक के सुल्तानपुर निवासी बहनोई दिलाशाद पुत्र पीरु से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर मृतक के पिता और तीन भाइयों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घर के बंटवारे के विवाद में हत्या हुई है। दो को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें