फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: फसल बेचने जा रहे किसान की गर्दन में फंसा बिजली का तार, बीच सड़क हुई दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

Wed, 08 Jul 2020 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले के फतेपुर चौरासी में सड़क पर टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार बाइक में फंसने के बाद किसान की गर्दन से लिपट गया। सब्जी मंडी जा रहा किसान सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल किसान को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के ग्राम हिंदूपुर निवासी सुभाष (25) पुत्र छेदीलाल मंगलवार सुबह अपने खेत से हरी धनिया की फसल बाइक पर लाद कर उसे बेचने सफीपुर मंडी जा रहा था। कालीमिट्टी, दबौली मार्ग पर ग्राम काजीपुर बंगर के सामने मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन का तार बाइक के पहिए व सुभाष की गर्दन में लिपट गया।

गंभीर रूप से घायल सुभाष को लोगों ने एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुभाष की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके आठ माह की बेटी भी है। मृतक दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की मां रामश्री, पत्नी प्रीती व अन्य परिजनों का बुराहाल है। एसओ हरिकेशराय ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रामबाबू की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें