फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: वजनदार औजार से वारकर किसान की हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव, पुलिस ने भतीजे का हिरासत में लिया

Wed, 03 Dec 2025 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: मानवनगर गांव में जमीन विवाद के चलते किसान का लहूलुहान शव घर में मिला, जिसके बाद पुलिस ने लोहे के रॉड जैसे साक्ष्यों के आधार पर शक के चलते भतीजे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के मानवनगर गांव में किसान की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी घर के बाहर की कुंडी लगाकर भाग निकला। मृतक की बहन ने कई बार फोन मिलाया। न उठने पर वह बेटे के साथ घर आई, तो देखा कुंडी बाहर से बंद थी। दरवाजा खोला, तो भाई का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। उसके पास में लोहे का रॉड, शराब की चार बोतल और दो स्टील के ग्लास रखे मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और शक आधार पर मृतक के भतीजे को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के मानवनगर गांव निवासी मनोज रैदास (45) खेती करता था। पति पत्नी में विवाद के चलते एक महीने पहले पत्नी शांति अपनी तीन बेटियों को लेकर दिल्ली में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां चली गई। उसके बाद उसने घरवालों से कोई संपर्क भी नहीं किया। इस दौरान मनोज घर पर अकेला था।

चारपाई पर पड़ा था लहूलुहान शव
शुक्लागंज में रहने वाली मनोज की  बड़ी बहन राजदुलारी ने बताया कि तीन दिन पहले से भाई को फोन कर रही थी, लेकिन नंबर बंद जा रहा था। कई बार मिलाने पर भी नहीं उठा, तो आशंका हुई तब बेटे आशीष के साथ मायके आई। घर के बाहर कुंडी बंद थी। खोलकर देखा, तो सामने ही चारपाई पर उसके भाई का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। उससे दुर्गंध आ रही थी।

विज्ञापन

शक के आधार पर भतीजे को हिरासत में लिया
चेहरे पर किसी नुकीले और भारी औजार से किए गए गहरे वार दिखाई दे रहे थे। हत्या की सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्रा पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बहन ने बताया कि परिवार के ही भतीजे से भाई का जमीन का विवाद चल रहा था। उसने उसी पर भाई की हत्या का शक जताया है।  सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शक के आधार पर भतीजे को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें